{"_id":"5a5e3ae04f1c1b68268b4b5b","slug":"201516124896-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाएं जाऐगें पांच फुट ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाएं जाऐगें पांच फुट ओवर ब्रिज
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नेशनल हाईवे पर बनेंगे पांच फुट ओवर ब्रिज : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली से जयपुर तक 23 फुट ओवर ब्रिज मंजूर किए हैं, जिसमें रेवाड़ी जिले में नेशनल हाईवे पर बनने वाले पांच फुट ओवर ब्रिज भी शामिल हैं। यह जानकारी उपायुक्त पंकज ने मंगलवार को जिला सचिवालय में सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है और इसके लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में नेशनल हाईवे पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गांव मालपुरा चैनेंज 69 प्लस 700, खरखड़ा चैनेंज 74 प्लस 500, खिजुरी चैनेंज 81 प्लस 220, आसलवास चैनेंज 86 प्लस 400 व जयसिंह पुरा खेड़ा चैनेंज 105 प्लस 400 में बनाए जाएंगे ताकि लोगों को सड़क पार करते समय कोई परेशानी न हो। उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि फुट ओवर ब्रिज के कार्यों को शीघ्र अमली जामा पहनाया जाए।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में जो भी स्कूल हैं उनके सामने से निकलने वाली सड़कों के दोनों ओर छोटे स्पीड ब्रेकर लगाये जाएं। उन्होंने कहा कि सड़को़ पर जहां सुरक्षा के चेतावनी बोर्ड नहीं है वहां पर सुरक्षा चेतावनी बोर्ड लगाये जाएं ताकि लोगों को पढ़ने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए जेबरा क्रास बनाये जाएं ताकि पैदल यात्री सड़क पार करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त न हों। उन्होंने कहा कि सरकुलर रोड रेवाड़ी में जहां पर स्पेस हो वहां पर पीली स्ट्रिप लगाई जाए ताकि वाहन चालकों को दूर से पता चल सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा को लेकर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) समय पर आनी चाहिए ताकि उनकी समीक्षा की जा सकें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर पुलिस नाके लगाएं ताकि सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। उन्होंने कहा कि सर्विस रोड पर जो गाड़ी पार्क होती है तो उनके भी चालान किये जाएं। बनीपुर चौक व धारूहेड़ा चौक के बारे में उपायुक्त ने कहा कि यह दोनों चौक यातायात सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरे हैं। इन चौकों पर जोखिम कम करने के लिए समाधान के रास्ते तलाशे और उन पर शीघ्र कार्य करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट स्थानों पर सांकेतिक चिह्न लगाये जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अकुंश लग सके। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी कुशल कटारिया, एसडीएम बावल सरेश, कोसली एसडीएम रविंद्र यादव, उप-पुलिस अधीक्षक सतपाल, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मृदुल धर, कार्यकारी अभियंता पीडब्लूडी हेमंत कुमार, आरएसए मोहित यादव, एनएचएआई के अभियंता ओपी यादव, एनएचएआई के इंजीनियर उमेश दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।