रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) रेवाड़ी में प्राचार्या सरोज यादव की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए विद्यालय परिसर में अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के 20 सदस्यों को चुना गया। इस बैठक में गिरीश भारद्वाज के नाम का प्रस्ताव विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर पारित किया गया। इस समिति में सरोज पीजीटी हिंदी, बबीता यादव पीजीटी अंग्रेजी, राजेश ओएसएसएच, मनीषा यादव, रश्मि, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त प्रताप सैनी बिल्लु भी उपस्थित रहे। संवाद