फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2 died in road accident at Rewari

Rewari: ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

Mon, 29 Dec 2025 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक ईको कार को टक्कर मार दी। हादसा देर रात हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
2 died in road accident at Rewari
दुर्घटनाग्रस्त ईको कार - फोटो : संवाद

विस्तार

ओढ़ी कट के समीप देर रात गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रवीण और विक्रम की मौत 

जानकारी के मुताबिक गांव कालाका निवासी पवन (30), प्रवीण (25), विक्रम और उनका एक अन्य साथी रविवार देर रात ईको कार से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। अभी उनकी यात्रा शुरू ही हुई थी कि ओढ़ी गांव के पास सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ईको कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और कार सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ट्रक चालक फरार 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। चौथे युवक का भी इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed