फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बैठ:क---31-32

बैठ:क---31-32

Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैठ:क---31-32
रेवाड़ी। दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्रीकांत जाधव ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर भी गश्त रखें ताकि महिला अपराधों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

बैठक में आईजी ने महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गर्ल्स स्कूल व कॉलेज के आसपास घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि किसी भी थाने में पहुंचने वाले शिकायकर्ता के साथ पुलिसकर्मी का अच्छा व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी शिकायत पर तुरंत उचित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का काम करें, जिससे जनता के बीच पुलिस का अच्छा मैसेज जाए। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी लाने के लिए और ज्यादा पुख्ता व्यवस्था करने की जरूरत है। रेंज में पड़ने वाले गर्ल्स स्कूल व कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा भी पुख्ता करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिकने वाली शराब व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा स्मैक, गांजा व सुलफा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति लोगों को करें जागरूक
उन्होंने कहा कि बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए यातायात नियमों को लेकर भी लोगों को जागरूक करना जरूरी है। वहीं नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालक जैसे ट्रीपल सवारी, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, अलग-अलग तरह के हॉर्न लगाकर वाहन चलाना व वाहन को तेज रफ्तार में चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

ड्यूटी के दौरान रहें सतर्क
आईजी ने कहा कि रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा पीसीआर ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को भी चौकस रहने की जरूरत है। इससे अपराध की नीयत से घूमने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जा सके। खासकर रात के समय पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर जरूर होनी चाहिए, जिससे आम लोगों को यह महसूस हो की पुलिस सुरक्षा के लिए तैयार है। पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन करने के साथ-साथ डिमार्टमेंट में उन्हें प्रमोशन भी मिलता है। बैठक में रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, नूंह एसपी नाजनीन भसीन, महेंद्रगढ़ एसपी कमलदीप गोयल एवं पलवल एसपी वसीम अकरम के अलावा चारों जिलों के डीएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed