फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Fri, 22 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से किसानों के माथे पर चिंता पैदा कर दी। इस समय मंडी में किसानों का बाजरा पड़ा है। वहीं खेतों में भी जिन किसानों ने बाजरा नहीं निकाला उन्हें भी खासा नुकसान होने की आशंका है। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तेज बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई जगह लाइट चली गई। जिससे लोगों को परेशानी हुई। उधर, अधिकांश किसानों ने खेतों से बाजकर काटकर मंडी में पहुंचा दिया है। ऐसे में मंडी में बाजरा पड़ा होने से उसमें नमी पैदा हो सकती है। पहले ही किसानों को बाजरे के दाम नहीं मिल रहे हैं। ऊपर से बाजरे में नमी आने के बाद किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


अभी भी खेतों में खड़ा है बाजरा
हालांकि किसानों ने बाजरा काट लिया है। लेकिन पछेता बाजरा वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिन किसानों ने बाजरा नहीं निकाला है। उनकी फसल में बारिश से नमी आ गई है। इससे बाजरे के दाने का रंग काला पड़ सकता है। उधर, जिन किसानों ने बाजरा निकालकर खेत खाली कर दिए हैं। उन खेतों में आगामी फसल के चलते यह बारिश लाभप्रद होगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. जेएस यादव ने बताया कि बारिश से खेतों में पड़े बाजरे को नुकसान है। किसानों को चाहिए कि खेतों में पड़े बाजरे को ढककर रखे। वहीं आगामी दिनों में होने वाली बारिश से सरसों की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed