फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बनवारी--2

बनवारी--2

Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
बनवारी--2
राजकीय स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस निखारने की जरूरत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। केवल उन्हें निखारने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर स्कूली बच्चों मेें जो प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। उस प्रतिभा को आगे ले जाने की जरूरत है और ऐसी प्रतिभाओं को केवल शिक्षक ही निखार सकते हैं। जनस्वास्थ्य मंत्री माजरा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित युवा पंचायत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह में स्कूली प्रतिभाओं द्वारा ग्राम सभा में होने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर डॉ. अरविंद यादव, समाजसेवी यशु प्रधान माजरा, कष्ट निवारण समिति सदस्य तजेंद्र यादव, जीतू यादव माजरा, सरपंच देशराज सिंह, चेयरमैन अमरसिंह महलावत विशिष्टातिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य पृथ्वी सिंह यादव ने करते हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। स्टाफ सचिव मुकेश यादव के संयोजन में आयोजित युवा पंचायत में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों के स्तर को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जुटी है। इससे सरकारी स्कूलों की दशा में भी काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षक तबादला नीति को लागू करके देश के अन्य राज्यों के सामने एक उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर प्राचार्य पृथ्वी सिंह यादव व स्टाफ सचिव मुकेश यादव ने जनस्वास्थ्य मंत्री के समक्ष स्कूल की कुछ मांगें भी रखीं, जिनको उन्होंने मौके पर ही स्वीकृति दे दी। इस कार्यक्रम से पहले जनस्वास्थ्य मंत्री ने गांव में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर दयाराम जांगिड़, रामजस ठेकेदार, मा. नरेंद्र सिंह न्यू ईरा, बालकिशन सरपंच, महेंद्र सेक्रेटरी, भूप सिंह भारती, प्रवक्ता ऊषा रानी, प्रवक्ता भीम सिंह, ज्ञान प्रकाश, जयप्रकाश, पुष्पा देवी, पंचायत सचिव रामफल सिंह, अलका यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed