फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया बावल कृषि महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया बावल कृषि महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

Fri, 08 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया बावल कृषि महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
आरक्षित सीटों पर स्थानीय बच्चों को मिले लाभ : डॉ. बनवारीलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान क्षेत्र बावल के लिए क्षेत्र से करीब 300 एकड़ जमीन दी गई है। इसलिए यहां के बच्चों के दाखिलों के लिए आरक्षित सीटों के बारे में उपकुलपति से बात करेंगे और नियमानुसार स्थानीय बच्चों को महाविद्यालय में दाखिला दिलाएंगे।
उन्होंने यह बात शुक्रवार को साढे़ दस करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कृषि महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य मार्च, 2018 तक पूरा हो जाएगा। इस महाविद्यालय की आधारशिला 25 फरवरी 2017 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रखी थी। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय के साथ-साथ लड़कों व लड़कियों के छात्रावास का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में हैं। छात्रावास आधुनिक नक्शे पर बनाए जा रहे हैं, जिनमें जिम व खेलने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मंत्री ने बताया कि इस कृषि महाविद्यालय के पूरे बनने पर 80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। डॉ. बनवारी लाल ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्य में गुणवत्ता की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निर्माणाधीन कार्य में प्रयोग की जाने वाली सभी चीजों को लैब द्वारा टेस्ट करवाकर ही प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन

---
अभी चल रहे दो हैं कोर्स
डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि इस कृषि महाविद्यालय में फिलहाल दसवीं पास के लिए छह वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स पाठ्यक्रम तथा बारहवीं पास के लिए चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर का पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। बावल के कृषि महाविद्यालय के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को लाभ हुआ है। बीएससी एग्रीकल्चर करने वाले छात्र व छात्राओं को अब 185 किलोमीटर दूर हिसार नहीं जाना पडे़गा। मंत्री ने बताया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने इस कृषि महाविद्यालय को दोबारा शुरू करवाया है जो पिछली सरकार ने बंद कर दिया था। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता एआर सैनी, उपमंडल अभियंता एके अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान, बावल नगरपालिका के प्रधान अमरसिंह महलावत, राजेश मुदगिल, प्रताप सिंह, लक्खी सरपंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed