{"_id":"5b54cda44f1c1b3b5a8b66df","slug":"161532284324-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दहेज की शादी न्यायाधीश ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दहेज की शादी न्यायाधीश ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद...
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना दहेज की शादी, बारात में आए सिर्फ 11 सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव कोसली निवासी समाजसेवी संसार सिंह ने अपनी दो बेटियों की शादी बिना दहेज की है। इतना ही बारात के व्यर्थ खर्चें को कम करने के लिए वर पक्ष की तरफ से सिर्फ 11-11 बाराती पहुंचे थे। दोनों बेटियां शिक्षित है और दामाद भी बैंक में नौकरी करते हैं। परिवार की इस पहल का सराहनीय बताते हुए जिला चरखी दादरी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार भी शादी में पहुंचे तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर इस कदम की सराहना की। संसार सिंह ने अपनी बेटी सोनाली का रिश्ता जिला भिवानी के गांव लुहारी निवासी योगेंद्र और छोटी बेटी श्रुति का रिश्ता गुरुग्राम के गांव बुढ़ेड़ा निवासी दीपक के साथ तय किया था। योगेंद्र कुमार बैंक में कार्यरत है जबकि दीपक अभी पढ़ाई कर रहा है। सोनाली बी.कॉम द्वितीय वर्ष तथा श्रृति बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शाीवाद देते हुए कहा कि इस तरह की शादियां दहेज की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार हैं तथा दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हमें दान-दहेज रूपी दानव के खिलाफ मुहिम चलानी चाहिए,ताकि अनावश्यक बोझ व खर्चे से बचा जा सके। इस दौरान रामानंद यादव, रामकिशन, नरेश कुमार, नरेंद्र चैहान, ओमप्रकाश डाबला, अजय भारद्वाज, शरद पाल चौहान, सूबेदार झाबर सिंह, बिजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, फुलसिंह व विजय सिंह जेई मौजूद थे।