फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हरपथ ऐप पर

हरपथ ऐप पर

Fri, 23 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरपथ ऐप पर
हरपथ ऐप पर आई शिकायतों का करें निपटारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला सचिवालय में हरपथ ऐप पर आई शिकायतों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त पंकज ने वीरवार को बैठक आयोजित की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हरपथ ऐप पर आई शिकायतों की स्वयं मानीटरिंग करें ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित न रहे। इसके अलावा अगर कोई शिकायत विभाग से संबंधित नहीं हो तो संबंधित विभाग को भेजे। उन्होंने बताया कि अब तक नगर परिषद की हरपथ पर 48 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से आठ का निवारण कर दिया गया है, बाकी 40 नगर परिषद से संबंधित नहीं थीं। मार्केटिंग बोर्ड की 64 शिकायतें ऐप पर आई जिनमें से 59 का निवारण कर दिया गया बाकी 5 लंबित चल रही हैं। लोक निर्माण भवन एवं सड़कें की 155 शिकायतें हरपथ पर प्राप्त हुईं जिनमें से 95 का समाधान कर दिया गया है, 45 शिकायतें उनके विभाग से संबंधित नहीं थी। 15 का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने बताया कि हरपथ ऐप के अच्छे परिणाम लोगों को मिल रहे है। जिले के लोग हरपथ पर अपनी शिकायतों को डालकर उनका निदान करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को भी ठीक करवाने के लिए हरपथ ऐप का प्रयोग करें जिले का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके सड़क व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए हरपथ ऐप पर फोटो डालकर विभाग को सूचना दे सकता है। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इन शिकायतों का निवारण किया जाता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, नगराधीश डा. विरेंद्र, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मृदुल धर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed