फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डंपर ने रोकी शहर की रफ्तार, दिन भर लगा रहा जाम

डंपर ने रोकी शहर की रफ्तार, दिन भर लगा रहा जाम

Tue, 10 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डंपर ने रोकी शहर की रफ्तार, दिन भर लगा रहा जाम
डंपर ने रोकी शहर की रफ्तार, दिन भर लगा रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के नाईवाली चौक पर डंपर की टक्कर से बिजली के तीन पोल टूटने से मंगलवार को पूरा शहर रेंगता नजर आया। यातायात पुलिस ने व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक को रेलवे चौक की तरफ से निकाला। बाजवूद इसके गल्लाी मोहल्लों से लेकर पूरे सर्कुलर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह के समय सबसे बड़ी परेशानी स्कूल में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को हुई। स्कूली बसें जाम में फंसने के कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाईं। वहीं ऑफिसों में जाने वाले लोग भी बड़ी मशक्कत के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचे। सोमवार देर रात करीब 11 बजे नारनौल की तरफ से पत्थर भरकर जा रहे डंपर ने नाईवाली चौक पर सब्जी मंडी के पास बिजली के एक खंभे में टक्कर मार दी। जिसके चलते एक साथ तीन पोल सड़क पर आ गिर गए। रात पर सड़क पर पड़े रहने के बाद सुबह आठ बजे मौके पर पहुंचे बिजली निगम कर्मचारियों ने खंभों को सड़क से तो हटा दिया, लेकिन खंभे खड़े करने में शाम चार बजे तक का समय लग गया। हालांकि शाम चार बजे तक बिजली पोल खड़े कर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई थी। लेकिन दिनभर लोग ट्रैफिक में फंसे रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी नारनौल की ओर जाने वाले लोगों को करनी पड़ी।
---
नाईवाली चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक फंसे रहे लोग
नाईवाली चौक से बस स्टैंड की ओर आने वाले रास्ते पर बिजली के पोल गिरने से ट्रैफिक पुलिस ने शहर में वन-वे स्कीम से वाहनों को निकाला। बस स्टैंड पहुंचने वाले वाहनों को भी नाईवाली चौक से रेलवे चौक, झज्जर चौक एंव धारूहेड़ा चुंगी होते हुए बस स्टैंड आना पड़ रहा था। यही कारण रहा कि सरकुलर रोड के इस भाग पर दिन भर सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही। उल्लेखनीय है कि इस रोड पर आधा दर्जन से अधिक स्कूल पड़ते हैं। इसी का परिणाम था कि सुबह स्कूल पहुंचने में देरी के बाद घर पहुंचने में भी विद्यार्थियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जाम से बचने के लिए लोगों ने शहर के बीच की गलियों का सहारा लिया। नारनौल की ओर से पहुंचने वाले अधिकतर वाहन रामपुरा की ओर से निकलने के प्रयास में रहे। जिसके चलते रामपुरा रोड पर भी पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर भारी वाहन भाड़ावास रोड से होते हुए हरिनगर की तरफ से भी निकाले गए।
विज्ञापन

---
डंपर से पहले भी हो चुका है हादसा
डंपर चालक रात के समय पूरे सर्कुलर रोड को अपने कब्जे में ले लेते हैं। इससे पहले भी डंपर चालक नाईवाली चौक पर ही एक घर के अंदर टक्कर मार चुका है। वहीं इसके बाद बस स्टैंड पर रोडवेज डिपो के अंदर भी घुस गया था। गनीमत यह रही थी कि जिस कमरे के अंदर डंपर घुसा था, वहां पर कोई सो नहीं रहा था। इसके बाद अंबेडकर चौक पर सुबह छह बजे एक डंपर चालक ने कंपनी कर्मचारी के ऊपर डंपर चढ़ा दिया था। इसके चलते कंपनी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इन सब घटनाओं के बावजूद डंपरों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभय सिंह चौक पर भी डंपर ने रोकी स्पीड
नाईवाली चौक पर हालात बिगड़ने के बाद दिल्ली रोड स्थित अभय सिंह चौक के निकट भी एक डंपर का एक्सएल टूट गया। जिसके चलते बड़ा हादासा होने से बच गया। लेकिन डंपर सड़क के बीचों बीच होने के चलते वहां से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
---
शहरवासियों को आई बाईपास की याद
शहर के नाईवाली चौक पर यातायात बंद होने से शहरवासियों को बाईपास की याद आ गई। यदि बाईपास बन गया होता तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उल्लेखनीय है कि यदि राजनीतिक खींचतान नहीं हुई होती तो कंटेनर डिपो के पास से होता बाईपास दस साल पहले ही बन चुका होता। गौरतलब है कि अभय सिंह चौक से होता हुआ बाईपास कंटेनर डिपो तक बन चुका है। लेकिन इससे आगे बाईपास नहीं बन पाया जबकि यह बाईपास हरिनगर होता हुआ नारनौल रोड तक बनाया जाना था।
---
वर्जन-
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को वन-वे कर दिया गया था। पूरे दिन पुलिस कर्मचारी यातायात नियंत्रण में लगे रहे। वाहनों की स्पीड जरूर कम रही। लेकिन जाम अधिक समय तक नहीं लगने दिया गया।

हरिसिंह, यातायात प्रभारी, रेवाड़ी
-------
सुबह आठ बजे बिजनी निगम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। आधा घंटे के अंदर टूटे हुए तीनों खंभों को हटा दिया गया था। निगम ने पूरी तत्परता के साथ सभी तीन खंभों को लगा दिया गया। शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई भी सुचारू कर दी गई
-सत्यवीर यादव, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएन रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed