फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आबकारी एवं कराधान उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया निरक्षण

आबकारी एवं कराधान उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया निरक्षण

Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया निरक्षण
आबकारी एवं कराधान उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया निरक्षण
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में जिला आबकारी एवं कराधान उपायुक्त अरूणा सिंह ने मंगलवार को मंडी का निरीक्षण कर सरसों की बिक्री के बारे में जानकारी ली। अधिकारी ने व्यापारियों के बिक्री रजिस्टर, सरसों की बोली, कमेटी द्वारा मंडी के गेट पर की जा रही फसलों की आगमन रसीद कॉपी की भी जांच की। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को मंडी में की जा रही खरीद फरोख्त को ऑन लाईन जीएसटी के नियमानुसार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से बिलिंग व लेनदेन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है, जिससे व्यापारी व सरकार के रिकार्ड में मिलान तुरंत किया जा सकता है। इस दौरान सरसों की बोली पर भी जाकर खरीद फरोख्त का मुआयना किया। इस मौके पर आबकारी एवं कराधान ईटीओ नीरज गर्ग, इंस्पेक्टर हरीश पूनिया, इंस्पेक्टर यशबीर सिंह, मार्केट कमेटी रूपेश चौहान, नरेश यादव, नई अनाज मंडी प्रधान राधेश्याम मित्तल, व्यापार संघ प्रधान राकेश पालहावासिया, पूर्व प्रधान अशोक यादव, व्यापारी नवल किशोर गुप्ता, नरेश गुप्ता, ब्रोकर रमेश वशिष्ठ, राकेश गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed