{"_id":"68acb0ae233dbef8ae091db4","slug":"13-new-buses-were-put-on-long-routes-after-passing-rewari-news-c-198-1-rew1001-224667-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 13 नई बसों को पासिंग के बाद लंबे रूटों पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 13 नई बसों को पासिंग के बाद लंबे रूटों पर उतारा
विज्ञापन
डिपो में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन।
रेवाड़ी। रेवाड़ी डिपो की 13 नई बसों को पासिंग के बाद रूट पर उतार दिया गया है। लंबे समय से पासिंग नहीं हुई थी तो डिपो में खड़ी थीं लेकिन अब आरटीए से पासिंग हो गई है जिसके चलते सभी बसें रूट पर दौड़ने लग गई हैं।
रोडवेज के रेवाड़ी डिपो को 13 नई बसें मिली हैं जो अब गुरुग्राम से वैष्णो देवी (कटरा), जालंधर, शिमला, जयपुर, पुष्कर, बीकानेर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख स्थानों तक सीधी सेवाएं देंगी। इन रूटों से रेवाड़ी और इन शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
पहले कई रूटों पर सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को बीच में बसें बदलनी पड़ती थीं। अब ये नई बसें सीधे गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
12 बसें अब सीधे दिल्ली तक यात्रियों को लेकर जाएंगी जिससे उन्हें सफर में सुविधा होगी। पहले बीएस-4 मानक की वजह से ये 12 पुरानी बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाती थीं जिसके चलते गुरुग्राम तक ही भेजा जाता था तो यात्रियों को गुरुग्राम से दिल्ली के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ती थी लेकिन अब सीधे दिल्ली के लिए बस मिलेंगी।
विज्ञापन
बीएस-4 की बसों काे नॉन-एनसीआर क्षेत्र में भेजा जाएगा
कुछ बसें जो पुरानी बीएस-4 की हैं, उन्हें दूसरे नॉन-एनसीआर क्षेत्र में भेजा जाएगा जिसकी कार्यवाही चल रही है। नई बसें मिलने से डिपो की पुरानी बसों पर भी भार कम हुआ है। फिलहाल, रेवाड़ी से दिल्ली के लिए रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं और नई बसों के जुड़ने से उनकी यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
रेवाड़ी से जयपुर के लिए कुछ बसें जाती हैं जिन्हें पहले दिल्ली भेजा जाता था। यानी पहले रेवाड़ी से चलेगी और दिल्ली जाएगी, फिर एनएच-48 पर होते हुए जयपुर निकल जाएगी। दिल्ली में बीएस-4 पर प्रतिबंध होने के कारण फिर ये बसें रेवाड़ी से गुरुग्राम तक जाने लगी लेकिन अब इनको सीधे दिल्ली, फिर जयपुर या दूसरे रूटों पर भेजेंगे जिसके चलते रेवाड़ी की सवारी तो दिल्ली तक सीधे जाएगी ही, साथ ही गुरुग्राम के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
-ईश्वर सिंह, डीआई रोडवेज रेवाड़ी।