फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   125 feet high effigy of Ravana will be burnt in Berali Kalan today

Rewari News: बेरली कलां में आज जलाया जाएगा 125 फीट ऊंचा रावण का पुतला

Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
125 feet high effigy of Ravana will be burnt in Berali Kalan today
फोटो : 27रेवाड़ी। बेरली कला में तैयार किया गया 125 फीट ऊंचा रावण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शनिवार को विजयादशमी मनाई जाएगी। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर रावण का पुतला जलाया जाएगा। जिले में सबसे ऊंचा 125 फीट का रावण का पुतला गांव बेरली कलां में जलाया जाएगा। यह पुतला 15 दिन में बनकर तैयार हुआ और इसपर डेढ़ लाख रुपये की लागत आई।
बेरली कला गांव में रावण दहन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कोसली के नवनिर्वाचित विधायक अनिल यादव होंगे। शुक्रवार को क्रेन की मदद से रावण के पुतले को खड़ा किया गया। बेरली कलां में सर छोटे लाल रामलीला क्लब का आजादी से पहले गठन हुआ था। तब से यहां रामलीला का भी मंचन किया जा रहा है। यहां की रामलीला में 10 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक विभिन्न किरदार निभाते हैं। पिछले दो साल पहले 151 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया था लेकिन इस बार 125 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। रावण के मुंह 20 फीट, मुकुट 17 फिट, छत्र 24 फीट, धड़ 70 फीट, पैरों की लंबाई 20 फीट है।
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर में सचिवालय के पीछे स्थित हुड्डा ग्राउंड में रावण दहन किया जाएगा। यहां दो रामलीला समितियों के अलग-अलग 60-60 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे। शहर के हर चौक-चौराहे पर रावण के छोटे-बड़े पुतले जलाए जाएंगे। श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के पदाधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि रावण दहन की अनुमति मिल चुकी है। हुडा ग्राउंड में पुतले का दहन किया जाएगा। हर वर्ष यहां पर श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला व यूनाइटेड क्लब रामलीला समितियों की ओर से रावण दहन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आने-जाने के लिए रास्ता निर्धारित करें आयोजक : एसपी
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने दशहरा पर रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग करने और जनता के आने-जाने के लिए रास्ता निर्धारित करने का निर्देश आयोजक को दिया है। रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था न करें। समारोह स्थल के निकट पानी व अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था कराई जाए। एंबुलेंस का प्रबंध किया जाए। शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अपने स्वयंसेवकों की नियुक्त की जाए। शोभा यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न करें। दशहरा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों का सहयोग करें। दशहरा को शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ संपन्न करने के लिए पुलिस मुस्तैद है। सादे वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed