{"_id":"5a5666434f1c1b1e1b8b466b","slug":"121515611715-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल नहीं एक लीटर सरसों का तेल मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल नहीं एक लीटर सरसों का तेल मिलेगा
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल नहीं एक लीटर सरसों का तेल मिलेगा
राहुल यादव
रेवाड़ी।
राशन की सरकारी दुकानों पर अब सरसों का तेल भी मिलेगा। इसका लाभ बीपीएल और एएवाई धारकों को ही मिलेगा। इस माह राशन के साथ सरसों का तेल भी उपभोक्ताओं को मिलेगा। राशन की सरकारी दुकानों के माध्यम से बीपीएल और एएवाई कार्ड धारकों को गेहूं, बाजरा, चीनी के साथ एक किलोग्राम दाल दी जाती है। अब सरकार और विभाग ने इसमें बदलाव कर दाल की जगह एक लीटर सरसों के तेल की बोतल देने का निर्णय किया है। इसके अनुसार प्रति कार्ड धारक को एक लीटर तेल दिया जाएगा।
230 हैं सरकारी दुकानें
रेवाड़ी सेंटर के अंतर्गत 230 सरकारी राशन की दुकानें हैं। जिन पर विभाग की तरफ से जनवरी माह के राशन के रूप में गेहूं, चीनी, बाजरा और सरसों का तेल भेजा चुका है। विभाग के अनुसार सेंटर के लिए करीब 40 हजार लीटर तेल की बोतलें आ चुकी हैं। उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से पहली बार सरसों का तेल दिया जा रहा है। इसे बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को बाजार से भाव से बहुत थोड़े भाव में तेल मिलेगा। प्रत्येक कार्ड धारक को 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल दिया जाएगा।
कोट
सरकारी राशन की दुकानों में राशन के साथ इस बार सरसों की तेल की बोतल पहुंचा दी गई है। विभाग के पास 40 हजार लीटर सरसों को तेल आ चुका है। जरूरत के हिसाब से और भी मंगवा लिया जाएगा। - अनिल कुमार, एएफएसओ