{"_id":"65c292b4d17bdc46b20de82d","slug":"1175-took-the-exam-in-super-100-level-1-exam-317-remained-absent-rewari-news-c-198-1-rew1001-200515-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा में 1175 ने दी परीक्षा, 317 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा में 1175 ने दी परीक्षा, 317 रहे अनुपस्थित
Wed, 07 Feb 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित सरकारी स्कूल में सुपर 100 की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 1492 विद्यार्थियों ने सुपर-100 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें 1175 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में 317 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर कुछ परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला तो कुछ विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर डर भी देखने को मिला। सुपर -100 परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कुल 6 केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभागीय टीम सभी केंद्रों पर अध्यापकों की ड्यूटियां लगाई गई थी। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना ना करना पडे। परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई हैं।
सुपर-100 परीक्षा का उदेश्य
सुपर-100 योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश भर में गरीब परिवार के बच्चों को फ्री में उच्च शिक्षा प्रदान करनी है ताकि वह विद्यार्थी भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर जैसे अन्य उच्च परीक्षाओं को पास कर समाज में एक प्रेरणादायक कल लेकर उभरें व साथ ही समाज के अन्य वर्ग के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुईं परीक्षाएं
परीक्षा केंद्र-- कुल परीक्षार्थी-- उपस्थित छात्र -- अनुपस्थित छात्र
जीएसएसएस कोसली-- 250-- 224-- 26
पीएम श्री बावल-- 415-- 355-- 60
जीएसएसएस जाटूसाना-- 199-- 123-- 76
जीएसएसएस खोल-- 217-- 151-- 66
जीएसएसएस रेवाड़ी-- 215-- 171-- 44
जीजीएसएसएस रेवाड़ी-- 196-- 151-- 45
जिले में सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा नकल विहीन तरीके से संपन्न हुई । इसके साथ ही किसी भी केंद्रो पर परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत की शिकायत नही मिली। परीक्षा में कुल 1175 परीक्षार्थी शामिल होने के साथ ही 317 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में 317 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर कुछ परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला तो कुछ विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर डर भी देखने को मिला। सुपर -100 परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कुल 6 केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभागीय टीम सभी केंद्रों पर अध्यापकों की ड्यूटियां लगाई गई थी। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना ना करना पडे। परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई हैं।
विज्ञापन
सुपर-100 परीक्षा का उदेश्य
सुपर-100 योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश भर में गरीब परिवार के बच्चों को फ्री में उच्च शिक्षा प्रदान करनी है ताकि वह विद्यार्थी भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर जैसे अन्य उच्च परीक्षाओं को पास कर समाज में एक प्रेरणादायक कल लेकर उभरें व साथ ही समाज के अन्य वर्ग के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुईं परीक्षाएं
परीक्षा केंद्र
जीएसएसएस कोसली
पीएम श्री बावल
जीएसएसएस जाटूसाना
जीएसएसएस खोल
जीएसएसएस रेवाड़ी
जीजीएसएसएस रेवाड़ी