{"_id":"5f78aee68ebc3ec5f1251b57","slug":"116-box-liqur-and-beer-one-arrest-rewari-news-rtk5765457200","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर से भरी पिकअप पकड़ी, एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर से भरी पिकअप पकड़ी, एक आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शनिवार राम को शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर 116 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी कर शराब ले जा रहे चालक को भी काबू किया है। उसकी पहचान संगवाड़ी निवासी धर्मेन्द्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी सतेन्द्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में शराब भरकर तस्करी के लिए जा रही है। सूचना के तुरंत बाद एक टीम गठित कर घेराबंदी की गई और पिकअप गाड़ी को पुलिस लाइन के ठीक पास एनएच-71 फ्लाईओवर के पास कब्जे में लिया गया। पिकअप से 116 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर की बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब की पेटियों को रोहतक की ओर ले जा रहा था। हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपित पिकअप चालक धर्मेन्द्र को काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शहर में शराब व बीयर सस्ती होने से बढ़ी तस्करी
बता दें कि जिला सहित आसपास के क्षेत्रों के मुकाबले रेवाड़ी शहर में शराब व बीयर सबसे सस्ती है, जिससे लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में तस्करी करना शुरू कर दिया है। शनिवार को पकड़ी गई शराब भी शायद इसी का ही परिणाम है। बरहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।