{"_id":"5cd31a1fbdec2207254c8202","slug":"11557338655-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बगलामुखी जन्मोत्सव पर महायज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बगलामुखी जन्मोत्सव पर महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मोहल्ला चौधरीवाडा स्थित शीतलदास सत्संग भवन में पिछले 6 दिनों से मां बगलामुखी जन्मोत्सव को लेकर चल रहे देवी भागवत एवं चंडी महायज्ञ समारोह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 11 कुंडीय इस महायज्ञ में प्रतिदिन 20 जोड़े शामिल होकर आहुति दे रहे हैं।
बुधवार को आयोजित देवी भागवत कथा प्रवचन के दौरान जिला पार्षद सन्नी यादव ने कथा श्रवण किया तथा महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कथा व्यास आचार्य बालकृष्ण महाराज वृन्दावन वाले ने कहा कि यह सच है कि श्रीमद् देवी भागवत्पुराण सभी शास्त्रों तथा धार्मिक ग्रंथों में महान है। इसके सामने बड़े-बड़े तीर्थ और व्रत नगण्य हैं। यह कथा सुनकर मौजूद महिलाएं भावविभोर हो गई। कथा के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
गौरतलब है कि गत 3 मई को समारोह का शुभारंभ 1100 महिलाओं के साथ कलश यात्रा से हुआ था।सत्संग भवन के महंत दुर्गादास महाराज ने बताया कि मां बगुलामुखी के प्रति लोगों की आस्था को बढ़ाने के उद्देश्य से कराए जा रहे इस कार्यक्रम का समापन 12 मई को पूर्णाहुति के बाद भंडारा प्रसाद के साथ होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पं. रमेश शर्मा मैटल वाले, आयोजक नीरज भारद्वाज, नीरज गर्ग, अमित यादव गोकलगढ़ वाले, नवीन भुराड़िया, राजेंद्र गोयल, घनश्याम दास गुरूग्राम वाले, सुभाष गुर्जर गुरूग्राम, धर्मपाल पवार, कृष्ण यदुवंशी, देवराज प्रजापति, कुसुम शर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।