फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजली की लटकती तार, बदहाल गलियां हैं कृष्णा नगर की परेशानी

बिजली की लटकती तार, बदहाल गलियां हैं कृष्णा नगर की परेशानी

Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली की लटकती तार, बदहाल गलियां हैं कृष्णा नगर की परेशानी
बिजली की लटकती तार, बदहाल गलियां हैं कृष्णा नगर की परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मोहल्ला कृष्णा नगर सेक्टर-4 से सटा होने के कारण पॉश कॉलोनी है लेकिन यहां पर भी समस्याओं की कोई कमी नहीं है। लोगों के लिए सबसे अधिक खतरा यहां पर बिजली के लटकते तार बने हैं। उनकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके कारण नागरिकों में हमेशा भय बना रहता है। इसी तरह बारिश के मौसम पूर्व नालियों की सफाई नहीं होने के कारण दूषित पानी गलियों में जमा हो जाता है।
मोहल्ला कृष्णा नगर का मुख्य प्रवेश द्वार गढ़ी बोलनी रोड स्थित कर्नल महा सिंह चौक से है। मुख्य सड़क से मोहल्ले की गली लगभग दो फीट से भी नीची है जिसकी वजह से बारिश के दौरान यहां जमा होने वाली पानी की निकासी नहीं होती है। गढ़ी बोलनी रोड पीडब्ल्यूडी का रोड होने के बाद भी यहां पर नाला नहीं है जिसकी वजह से बारिश के दिनों में मोहल्ले के इस प्रवेश द्वार पर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो जाता है जिसकी वजह से लोगों को रास्ता बदलकर सेक्टर चार से जाना पड़ता है। पानी निकासी की यह समस्या काफी समय से बनी हुई है बावजूद इसके समाधान की दिशा में आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके अतिरिक्त यहां पर कई स्थानों पर सीवरेज के ढक्कन भी टूटे हैं जिनकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में नालियों ओवरफ्लो हो जाती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बेसहारा पशु भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है।
विज्ञापन

---------
बारिश के मौसम से पूर्व नालियों की सफाई नहीं हुई है जिसकी वजह से ये ओवरफ्लो होकर इनका पानी गलियों में ही जमा हो जाता है। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सीवर के भी ढक्कन टूटे हुए हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। - सोनू कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बारिश के दिनों में तो हमारा मोहल्ला पूरी तरह से बारिश के पानी से घिर जाता है। मुख्य प्रवेश द्वारा कर्नल महा सिंह चौक पर इतनी अधिक मात्रा में पानी जमा हो जाता है जिसकी वजह से हमें दूसरे रास्तों से अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। - हर बंसलाल
-----------------
मोहल्ले में बिजली के तार इतने नीचे लटके हुए हैं कि कभी कोई हादसा हो सकता है। इसके कारण मकान की दूसरी मंजिल पर जाने में भी कई बार डर लगता है। सफाई व्यवस्था से पूरी तरह से संतुष्ट है लेकिन बेसहारा पशुओं की तादाद काफी अधिक है जिससे बच्चे घरों से बाहर भी नहीं खेल सकते हैं। - मनोज कुमार
---
लावारिस पशुओं के कारण लोगों को परेशानी होती है। इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी डर बना रहता है। बारिश के दिनों में नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। इसके लिए जालियां तो लगवाई हैं लेकिन इससे पहले सफाई अवश्य की जानी चाहिए थी। - सुरिंद्र कौर

----
मोहल्ले के कुछ खंभों पर बिजली की तारे लटकी रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। कर्नल महा सिंह चौक पर हर साल यह समस्या बनी रहती है लेकिन प्रशासन व नगर परिषद की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। - मंजीत कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed