{"_id":"5b05b7c94f1c1bde408b761f","slug":"11527101385-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों का निजी स्कूल में प्रदर्शन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों का निजी स्कूल में प्रदर्शन...
Updated Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों का निजी स्कूल में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव जाड़रा के समीप एक निजी स्कूल का बारहवीं कक्षा का परिणाम खराब आने के बाद गुस्साए अभिभावकों व बच्चों ने सुबह-सुबह स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन कर दिया। खराब परिणाम से गुस्साए बच्चों ने विरोध स्वरूप बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी जमकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह प्रबंधन की वजह से ही हुआ है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा के लिए 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में स्कूल के 21 में से 6 विद्यार्थी फेल हो गए हैं जबकि 9 विद्यार्थियों की री-अपीयर आई है। खराब परिणाम के बाद बुधवार सुबह आधा दर्जन से अधिक अभिभावक एवं बच्चे अपने बच्चों के साथ बुधवार सुबह साढ़े सात बजे ही पहुंच गए। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने प्रबंधन के समक्ष रोष जताया। हालांकि इसके बाद प्रबंधन ने कहा कि 9 विद्यार्थियों की री-अपीयर आई है तथा कुछ टेक्निकल वजह से ऐसा हुआ है। सभी बच्चों की रि-चेकिंग कराई जाएगी तथा इसका समाधान कराया जाएगा। इसके बाद अभिभावक मान गए।