{"_id":"5a6642ce4f1c1b82268b5cc4","slug":"11516651214-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन 25 को
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 25 को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आशा कार्यकर्ता अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए 25 जनवरी को शहर में रोष प्रदर्शन करेंगी। यूनियन के सलाहकार कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी की जिला प्रधान राजबाला यादव और सुषमा यादव की अगुवाई में प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को आशा कार्यकर्ता राव तुलाराम पार्क में एकत्रित होकर बैठक करेंगी। इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत कराने की भी मांग करेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी आशा कार्यकर्ताओं को पक्का करने, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, इनसेंटिव की बजाय 18 हजार रुपये महीना न्यूनतम वेतन देने, तीन हजार रुपये महीना पेंशन देने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने जैसी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी।