{"_id":"5a7202074f1c1b83268b7a6c","slug":"111517421063-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसकी कोई जाति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसकी कोई जाति नहीं
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनुष्य एक है, उसकी कोई जाति नहीं : दीपेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। भगवान ने मनुष्य-मनुष्य में कोई अंतर नहीं किया है और न ही जात-पात के बंधन बांधा है। धरती पर आने के बाद मनुष्य ने समाज को जात-पात के नाम बांटने का काम किया। यह विचार रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कंवाली गांव में होने वाले गुरु रविदास जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को एकजुट करने काम किया है। रविदास महाराज ने समाज को बताया कि मनुष्य एक है, उसकी कोई जाति नहीं होती। फिर क्यों आप एक-दूसरे से घृणा करते हैं। गांव में पहुंचने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का युवा टीम, सरपंच अमित कुमार, पूर्व अजय कुमार आदि ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री चौ. जसंवत सिंह बावल, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक यादुवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, राजसिंह जाखड़, जयदीप धनखड़, मनोज कोसलिया, लवली यादव, पूर्व पंच कृष्ण कुमार जैनाबाद, गुड्डु धनखड़ बुड़ौली सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।