फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   11 students from the district have been selected in Super-100, out of which 7 are girls

Rewari News: सुपर-100 में जिले से 11 विद्यार्थियों का चयन, इनमें 7 छात्राएं

Fri, 16 May 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 students from the district have been selected in Super-100, out of which 7 are girls
रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित सुपर-100 लेवल-2 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में जिले के 11 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इनमें 4 छात्र और 7 छात्राएं शामिल हैं। इन विद्यार्थियों के लिए लेवल-2 की परीक्षा 3 मई को दी थी।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें रेवाड़ी खंड के 5 विद्यार्थी, खोल खंड के 2 विद्यार्थी, बावल खंड के 2 विद्यार्थी, नाहड़ खंड के 1 विद्यार्थी व जाटूसाना खंड के 1 विद्यार्थी शामिल है। विभाग की ओर से प्रवेश प्रक्रिया 25 मई को कुरुक्षेत्र के बारना स्थित सुपर 100 परिसर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से सभी जिले के डीईओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। सभी चयनित विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर 100 कार्यक्रम स्कूल शिक्षा निदेशालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य नीट और आईआईटी जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इच्छुक छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत, चयनित छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, ताकि वे इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

छात्रों को लाने होंगे ये दस्तावेज

आधार कार्ड (मूल और 2 फोटोकाॅपी), माता-पिता दोनों का आधार कार्ड (2 फोटोकापी) छात्र की 3 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (हाल की), प्रत्येक माता-पिता/अभिभावक की 2 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा प्रोविजनल मार्कशीट, सुपर 100 लेवल 2 योग्यता प्रमाण पत्र (रंगीन प्रिंट आउट), सुपर 100 लेवल 2 परीक्षा आईडी कार्ड (सुपर 100 लेवल 2 परीक्षा के दौरान जारी), एसएलसी (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) सहित छात्रावास में रहने के लिए आवश्यक वस्तुएं भी साथ लेकर जानी होगी।


जिले के इन विद्यालय से चयनित हुए विद्यार्थी
चयनित विद्यार्थी विद्यालय का नाम

अभिषेक--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल

बिन्नी--राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी

गौरव --गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ततारपुर इस्तमुरार

गुंजन वर्मा--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलावास गुलाब पुरा

इशिका--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल

कशिश --राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी

लकी --राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल

महेंद्र--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी

साहिल कुमार--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी

सारिका--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल

उर्वशी--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल
---------

वर्जन :
शिक्षा विभाग की ओर से सुपर 100 कार्यक्रम के बैच 2025-27 के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले से 11 विद्यार्थी इसके लिए चयनित हुए हैं। प्रवेश प्रक्रिया 25 मई को कुरुक्षेत्र के बारना स्थित सुपर 100 परिसर में आयोजित की जाएगी।

- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed