{"_id":"5c3cef97bdec2273487f2138","slug":"101547497367-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक विवाह सराहनीय...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक विवाह सराहनीय...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक विवाह सराहनीय
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से दहेज प्रथा जैसी बुराई को समाप्त किया जा सकता है। सामाजिक संस्थाओं को इस तरह के कार्य के लिए आगे आना चाहिए। धनखड़ सोमवार की शाम को शहर के हिंदू हाई स्कूल में श्रीश्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ अपने कोष से एक एक-एक फ्रीज भी देने की घोषणा।
उल्ल्ेखनीय है कि शहर की श्रीश्याम सेवा समिति की ओर से हर वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार यह आयोजन हिंदू हाई स्कूल में किया गया है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा भी बेटियों को आगे लाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन जब तक समाज से दहेज रूपी बुराई नहीं हटेगी तब तक हम बेहतर समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैँ। इस बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को सहयोग बेहद जरूरी है। इससे पूर्व आयोजकों की तरफ से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने संस्था को 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बृजलाल गोयल ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को दिशा देने का काम करते हैं। इससे पूर्व शहर में शोभायात्रा निकाली गई जो कि विभिन्न स्थानों से होती हुई शाम को साढ़े छह बजे हिंदू हाई स्कूल में पहुंची। शोभायात्रा को मॉडल टाउन राधा-कृष्ण मंदिर से समाजसेवी सुभाष सिंघल ने ज्योति प्रज्वलित करके रवाना किया। इसके बाद शाम को आयोजित हुए कार्यक्रम में 23 जोड़े ने फेरे लिए और इस अवसर पर कृषि मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने जोड़ों का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, रत्नेश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।