{"_id":"695c0e4fe9163606550e19a0","slug":"10-day-orientation-on-nep-begins-at-igu-rewari-news-c-198-1-rew1001-231575-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में एनईपी पर 10 दिवसीय ओरिएंटेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में एनईपी पर 10 दिवसीय ओरिएंटेशन शुरू
Tue, 06 Jan 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। आईजीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कौशल संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास केंद्र और केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा व महेंद्रगढ़ के बीच हुए एकेडमिक समझौते के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर ऑनलाइन माध्यम से 5 से 14 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
पहले दिन इसकी विधिवत शुरुआत केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई, जबकि आईजीयू मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी मुख्य अतिथि रहे।
केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में स्थापित मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उपनिदेशक प्रोफेसर तनु गुप्ता ने कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार का औपचारिक परिचय दिया।
विज्ञापन
प्रोफेसर रितु बजाज और डॉ. ममता अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभा रही हैं। प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए शिक्षकों को इस नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी। नैतिकता, नेतृत्व, कौशल विकास और अनुसंधान जैसे विषयों को समाहित कर यह नीति देश को डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन की दिशा में आगे ले जाएगी।
इसके अनुरूप पाठ्यक्रम में संशोधन की आवश्यकता है और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम इसमें सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के प्रोफेसर संजीव कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम सुधार और क्रेडिट फ्रेमवर्क पर विस्तार से जानकारी दी। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में देशभर से लगभग 90 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रथम सत्र के अंत में आईजीयू मीरपुर की ओर से कार्यक्रम संयोजक डॉ. ममता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।