फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1 lakh 80 quintals yet to be lifted in Bithwana grain market

Rewari News: बिठवाना अनाज मंडी में 1 लाख 80 क्विंटल का उठान होना बाकी

Tue, 30 Apr 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
1 lakh 80 quintals yet to be lifted in Bithwana grain market
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में लगा सरसों की बोरियों का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार से ही अनाज मंडियों में उठान का कार्य चल रहा है। अभी तक 4 लाख से अधिक क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। बिठवाना अनाज मंडी में 1 लाख 80 क्विंटल का उठान होना बाकी है। करीब 30 प्रतिशत किसानों का पैसा अभी भी फंसा हुआ है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में कुल 5 लाख 70 हजार क्विंटल सरसों खरीदी गई है। एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी व बावल स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी, ताकि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही अपनी फसल को मंडियों में बचने के लिए लाएं। निर्धारित शेड्यूल अनुसार मंगलवार 30 अप्रैल से वीरवार 2 मई तक किसानों की सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


रेवाड़ी अनाज मंडी का आज का शेड्यूल

आजकरावरा मानकपुर, आसियाकी गोरावास, नांगलिया रनमोख, चांनदनास, खेडा आलमपुर, नूरपुर, जैतपुर शेखपुर, जांट, जांटी, राजावास, करनावास, शादीपुर, नैनसुखपुरा (मुण्डावास), गंगायचा जाट, मस्तापुर, टहना दीपालपुर, रोहडाई, बासदूदा, मनेठी, नांगल जमालपुर, पाडला, नन्दरामपुरबांस, मालहेडा, कापडीवास, रोजका, बालियारकलां, बालियारखुर्द, बिहारीपुर, मसानी, खटावली, खलियावास, खोल, मन्दौला, बोहका, श्रीनगर, ढाणी बाढ ठेठर, कोनसीवास, भठेडा, देहलावास, गुलाबपुरा, नांगल, मूंदी, बांस व बटौडी, खालेटा, कढू, प्राणपुरा उर्फ गोपालपुर, नांगला मायण, मायण, अहरोद, चिताडूंगरा, माजरा मुस्तिल भालखी, भालखी, पाली, गोठडा टप्पा खोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed