फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Retired personnel picketing in Charkhi Dadri

रिटायर्ड कर्मियों ने चरखी दादरी में धरना दिया

Mon, 16 Dec 2013 10:25 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो
चरखी दादरी/ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
Retired personnel picketing in Charkhi Dadri
हरियाणा के चरखीदादरी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से रणधीर सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी चिरलंबित मांगों के लिए सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान के चरखी दादरी आवास पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आरकेएस के जिला प्रधान रामकुमार ढिल्लो और प्रताप सिंह सांगवान भी धरने में शामिल हुए। संघ के जिला प्रवक्ता दिलबाग सिंह ग्रेवाल और जिला सचिव अमीर सिंह ने कहा कि आरकेएस ने कई बार विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


अब प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार 21 दिसंबर तक मंत्रियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पीएफआरडीए बिल वापस लेना, रिटायर्ड कर्मचारी को दो हजार रुपये अंतरिम सहायता, सातवें वेतन आयोग में एक सदस्य रिटायर्ड कर्मचारी का शामिल करने, मेडिकल भत्ता पांच सौ रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करना, पुरानी पेंशन नीति लागू करना, एक्सग्रेसिया स्कीम चालू करना, 28 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पेंशन का पूरा लाभ गत एक जनवरी 2006 से लागू करने, आयकर छूट सीमा पांच लाख करने, हरियाणा रोडवेज में वरिष्ठ नागरिक का 60 वर्ष के बाद आधा किराया माफ  किए जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रणबीर सिंह, रामकुमार ढिल्लो, दिलबाग सिंह ग्रेवाल, अमीर सिंह, किशन फौगाट, धर्मवीर मैहला, प्रताप सिंह सांगवान, सत्यदेव शास्त्री, ईश्वर सिंह, अजीत सिंह प्राचार्य, हवा सिंह सांगवान, इंद्र सिंह, रामकिशन, रामपाल, उमेद सिंह डुड्डी, श्याम सिंह, अमीचंद आर्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed