फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape in haryana

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, विवाहिता से दुष्कर्म

Tue, 30 Jul 2013 12:02 AM IST
पलवल/हथीन/ब्यूरो
पलवल/हथीन/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape in haryana

हरियाणा के पलवल में नाबालिग के साथ गैंगरेप एवं विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले प्रकाश में आए है।

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की और विवाहिता का मैडिकल चैकअप कराया, चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टी कर दी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हथीन थाना पुलिस के अनुसार, उपमंडल के गांव मलाई निवासी एक नाबालिक लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रविवार को देर शाम वह अपने खेत की तरफ जा रही थी।

खेतों पर पहले से ही मौजूद गांव के निवासी जैकम, खल्ली, रहीस का लड़का राजस्थानवाला व खेडला पुन्हाना निवासी अनसार ने उसे जबरन पकड़कर खेत में खींच लिया।

नाबालिग ने जब शोर मचाया तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि चारों युवकों ने जबरन बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर अर्धचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया।

परिजन पीड़ित लड़की को लेकर हथीन पुलिस के पास पहुंचे, पुलिस ने लड़की का मैडिकल चैकअप कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर लिखने तक पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव घाघोट निवासी एक व्यक्ति ने चांदहट थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि गांव का ही निवासी खालिद ने उसकी पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया है।

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि 28 जुलाई की शाम को उसकी पत्नी खेतों में काम कर रही थी तभी खालिद नामक युवक ने उसे ज्वार के खेत में दबौच लिया। महिला के साथ दुष्कर्म किया।


दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने आकर अपने पति को इस बारे में बताया। उसका पति पीडित पत्नी को लेकर पुलिस के पास गया।

चांदहट थाना पुलिस ने पति की शिकायत खालिद के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला का डॉक्टरी मुआयना करवाया। डॉक्टरी मुआयना में दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। पुलिस का कहना है कि खालिद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed