{"_id":"a0257ee1944814b8fcf10742f00f1d69","slug":"rape-and-murder-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव खदान में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव खदान में फेंका
नारनौल/ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव गांव से एक किलोमीटर दूर पहाड़ी की खदान में तालाब में मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन किशोर सहपाठियों ने दुराचार के बाद किशोरी की हत्या की है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली किशोरी मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे लापता हो गई थी। उन्होंने रात को अटेली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार दोपहर किसी ने फोन पर खदान में शव पड़ा होने की सूचना दी। मृतका के चाचा ने पुलिस को बताया कि रात के समय जब वे लड़की को तलाश रहे थे तो उन्हें गांव के ही तीन किशोरों के घर से लापता होने की भी सूचना मिली। यह तीनों उनकी भतीजी की कक्षा में ही पढ़ते हैं।
लड़की के बैग और मोबाइल से भी इनके ही मोबाइल नंबर मिले हैं। मृतका की सहेलियों का कहना है कि किशोरी की अकसर इन युवकों से बातचीत होती रहती थी। इन सब बातों को ध्यान में रखकर उनको शक है कि इन्होंने ही किशोरी को धोखे से कहीं ले जाकर दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी।