Haryana: "भाजपा राज में अपराध का अमृत काल, हरियाणा में गैंगस्टर्स का आतंक, दो माह में 30 से ज्यादा वारदातें"
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में व्यापारियों को सरेआम धमकियां दी जा रही हैं, कारोबारी दहशत में हैं। हरियाणा में आए दिन जघन्य अपराध की वारदातें हो रही हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढांड रोड स्थित किसान भवन में रविवार को राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक आदित्य सुरजेवाला ने जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर सुरजेवाला ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज में अपराध का अमृत काल चल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा सीएम के पास खुद गृह विभाग है और जिस तरह से अपराध का बेतहाशा विकास हो रहा है, इससे नायब सैनी नाकाम साबित हो चुके हैं। पूर्व की भाजपा सरकारों में गुंडाराज और माफिया राज हमेशा से चेहरा रहा है।
हरियाणा में बढ़ रहा गैंगस्टर्स का आतंक
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में व्यापारियों को सरेआम धमकियां दी जा रही हैं, कारोबारी दहशत में हैं। हरियाणा में आए दिन जघन्य अपराध की वारदातें हो रही हैं जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर्स का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है, संगठित अपराध की खुलेआम सक्रियता ने राज्य को जंगलराज की ओर धकेल दिया है।
दो माह में 30 से ज्यादा वारदातें
गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, सिरसा जैसे शहरों में दिनदहाड़े फायरिंग और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शराब माफिया और विदेशी गैंगस्टरों के बीच सांठगांठ ने अपराध को और बढ़ावा दिया है, जिसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। अपराधियों की हिमाक़त इतनी बढ़ चुकी है कि वे सरकार की ओर से शराब के ठेकों तक की बोली नहीं होने दे रहे हैं। भाजपा की नाक तले अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं, और सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि मई और जून महीने में हत्या, रंगदारी, फायरिंग की 30 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं और सैनी सरकार अपने सत्ता के सिंहासन पर आंख मूंदकर बैठी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर हमला बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 1996 से 1999 में जब हविपा और भाजपा की सरकार थी तब गुंडाराज कायम था व 2000 से लेकर 2005 तक जब इनेलो और बीजेपी की सरकार थी तब कस्बों, शहरों, जिलों और सड़कों पर गैंगस्टर्स, माफियाओं और गुंडों से हरियाणा को शर्मसार होना पड़ा था। आज फिर वही दहशत का दौर आ गया है।
ये भी पढ़ें: Haryana: रिटायर फौजी ने किया प्रेमिका का मर्डर, बात करने से करती थी मना, पीठ पर मारी गोली, पूछताछ में खुलासा