{"_id":"2de6d5c5579c8eedbf0c399821ef7e3e","slug":"police-arrested-the-accused-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्यारोपी को किया काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हत्यारोपी को किया काबू
गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो।
Updated Wed, 30 Oct 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में थाना सदर गोहना पुलिस ने एक हत्यारोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।
इस मामले के लिए डीएसपी गोहाना, यशपाल खटाना ने बुधवार को पत्रकार वार्ता करके जानकारी दी।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि 3 सितंबर को गांव रूखी निवासी राजकुमार ने थाना बरोदा में शिकायत देकर बताया था कि उसका भतीजा जितेंद्र (35) रात को अपने घर सोया था।
सुबह घर के आंगन में उसका शव खून से सना पड़ा मिला था। मृतक की गर्दन पर तेजदार हथियार से हमला कर रखा था।
रामकुमार की सूचना के बाद बरोदा थाना पुलिस मौके का मुआयना कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
डीएसपी यशपाल खटाना ने मामले को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया था।
डीएसपी ने बताया कि मंगलवार शाम थाना सदर गोहना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि उन्हें जितेंद्र का हत्यारोपी के विकास नगर ,पानीपत में अपने किसी रिशतेदार के मकान में छिपे होने की सूचना मिली।
पुलिस ने मामले में आरोपी गांव रुखी निवासी शमशेर को काबू कर बुधवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया।
डीएसपी खटाना ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने आपसी रजिंश के कारण जितेन्द्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है।