{"_id":"6a8be88ab971cf3c0a0730b1","slug":"in-ambala-lalkurti-a-bull-lifted-a-school-going-girl-five-feet-into-the-air-video-of-the-incident-has-surfaced-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: शहर में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को पांच फीट उठाकर पटका, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: शहर में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को पांच फीट उठाकर पटका, देखें VIDEO
Mon, 24 Aug 2026 12:16 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: मयूर शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:16 PM IST
सार
सांड ने सड़क से गुजर रही एक स्कूली छात्रा पर अचानक हमला कर दिया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि स्कूल की छात्रा बैग लेकर जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े सांड ने उसे सींगों से उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
सांड के हमले में गंभीर घायल हुई छात्रा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला के लालकुर्ती बाजार में बेसहारा पशुओं का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह एक सांड ने सड़क से गुजर रही एक स्कूली छात्रा पर अचानक हमला कर दिया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि स्कूल की छात्रा बैग लेकर जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े सांड ने आक्रामक होकर पहले टक्कर मारने का प्रयास किया। किसी तरह से सींग बैग में फंस कर निकल गई।
लेकिन जब छात्रा जैसे ही आगे बढ़ती है तो सांड दोबारा हमला कर उसे सींगों से उठाकर पटक देता है। करीब पांच फीट तक उछलने के बाद छात्रा सीधे डिवाइडर पर गिरकर बेसुध हो जाती है। इसके बाद सांड वहां से भाग जाता है। राहगीरों की मदद से उसे प्राथमिकी उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। छात्रा के सिर व माथे पर चोटें आई है।
पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है नंदी
इस घटना से स्थानीय लोगों व परिजनों ने रोष है। प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में घुमने वाला सांड पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। पहले बुजुर्ग को भी टक्कर मार दी थी। इसके अलावा इलाके में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कैंटोनमेंट बोर्ड को बेसहारा गोवंशों व सांड को गोशाला भेजने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके।