{"_id":"6a8c0e6b4e479303030e0ca6","slug":"kaithal-youth-drowns-in-canal-family-suspects-murder-fir-registered-against-five-persons-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: नहर में युवक की डूबने से मौत, परिजनों को हत्या का शक; तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: नहर में युवक की डूबने से मौत, परिजनों को हत्या का शक; तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mon, 24 Aug 2026 02:57 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: मयूर शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 PM IST
सार
आकाश उर्फ जॉनी पुत्र इंद्र सिंह 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ मलिकपुर हेड नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक आकाश उर्फ जॉनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल की मलिकपुर हेड नहर में नहाते समय डूबने से हुई सीवन निवासी आकाश उर्फ जॉनी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार सुबह परिजन भी सीवन थाना में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
16 अगस्त को दोस्तों के साथ नहाने गया था आकाश
पुलिस के अनुसार, आकाश उर्फ जॉनी पुत्र इंद्र सिंह 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ मलिकपुर हेड नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से दम घुटना बताया गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भी भेजा हुआ है।
परजिनों ने लगाया हत्या का आरोप
मामले में शिकायतकर्ता राजेश पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आकाश की नहर में डूबने से हुई मौत हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत उसे पानी में डुबोकर की गई हत्या है। शिकायत में घटना से संबंधित वीडियो फुटेज होने का भी दावा किया गया है। बताया गया है कि यह वीडियो आकाश के मोबाइल फोन से रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनमोल पुत्र नरेंद्र, वंश पुत्र विनय खट्टर और तनिष्क पुत्र कमल को नामजद किया है। इनके अलावा 3-4 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच SI जयभगवान को सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।