फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of a young man found by the roadside near Jaggi Garden in Ambala

अंबाला: जग्गी गार्डन में सड़क किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Mon, 24 Aug 2026 11:56 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतक के कमर पर चोट के निशान है और मुंह से झाग निकल रहा था। अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Body of a young man found by the roadside near Jaggi Garden in Ambala
मृतक रोहित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी रोहित (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोहित का शव घर से ही करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात जग्गी कॉलोनी की मुख्य रोड किनारे मिला था। बताया जाता है कि मृतक के कमर पर चोट के निशान है और मुंह से झाग निकल रहा था। बलदेव नगर पुलिस द्वारा अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी रोहित के रूप में हुई है। वह एक साड़ी के शोरूम में काम करता था। मृतक की पत्नी प्रीति ने बताया कि रोहित सुबह करीब 9 बजे काम पर निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे वह घर आए व डेढ़ साल के बच्चे की दवाई देकर चले गए थे। रात के समय सूचना मिली कि वह सड़क किनारे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed