फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   parants killed their daughter

बाप को था बेटी पर शक, मार डाला

Tue, 24 Sep 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 24 Sep 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
parants killed their daughter

रोहतक जिले के गांव गरनावटी में बेटी और उसके प्रेमी की मां-बाप द्वारा की गई निर्मम हत्या का मामला अभी सुर्खियों में ही है कि हरियाणा में सोमवार को पानीपत जिले के बापौली गांव में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को यमुना किनारे ले जाकर फूंक दिया।

विज्ञापन


लड़की एक हफ्ता बाहर रहने के बाद लौटी थी। पिता को उसके चरित्र पर शक था।

इस वारदात को ऑनर किलिंग की नजर से भी देखा जा रहा है। पुलिस भी ऐसा मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बापौली गांव में सोमवार सुबह सत नारायण लड़की की हत्या करने और शव को यमुना किनारे ले जाकर फूंकने की चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की एक सप्ताह पहले घर से चली गई थी और एक-दो दिन पहले ही लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि पिता को उसके चरित्र पर शक था। उसकी संदिग्ध हालात में रात को हत्या कर दी और अधमी के नजदीक यमुना के पास उसका शव फूंक दिया।

चर्चा तेज होने पर किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी समालखा बली सिंह और बापौली थाना प्रभारी दीपक कुमार गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।


पुलिस ने इस मामले में एफएसएल टीम को सहयोग लिया। टीम ने मौका देखा और नमूने जुटाए। पुलिस ने गांव के उक्त व्यक्ति के बयान दर्ज किए और लड़की के पिता सत नारायण पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed