फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth killed by car collision

समालखा: कार की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by car collision
समालखा। जीटी रोड पर एक होटल के सामने कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर जिला आगरा निवासी प्रेम शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई देवेंद्र के साथ दिल्ली से करनाल कार में जा रहा था। जैसे ही वह झट्टीपुर गांव में एक होटल के सामने पहुंचे तो उनकी गाड़ी में पंचर हो गया । उन्होंने मौके पर गांव करहंस के रहने वाले एक परिचित को भी बुलाया और जब उसका भाई डिग्गी से स्टेपनी निकालने लगा तो दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ी ने उसके भाई को टक्कर मार दी। कार चालक भीड़ का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने भाई को एंबुलेंस में लेकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed