फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth injured in attack of chicken corner operator dies

Panipat News: चिकन कॉर्नर संचालक के हमले में घायल युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in attack of chicken corner operator dies
पानीपत। पैसे के लेनदेन की रंजिश में चिकन कॉर्नर संचालक के हमले में घायल युवक की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी चिकन कॉर्नर संचालक की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन




पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के शाहपुर गांव निवासी जावेद ने बताया कि फिलहाल वह पानीपत फ्लोरा चौक पर रहता है। उसका साला तनवीर (19) भी पश्चिम बंगाल के सरीपुर गांव का रहने वाला है। उसका परिवार पिछले करीब 20-22 साल से पानीपत में फ्लोरा चौक रमेश कॉलोनी में रहता है। तनवीर सेक्टर-29 की एक फैक्टरी में पांच-छह साल से क्लीपिंग का काम करता था। वह चिकन खाने का शौकीन था। पड़ोसी शोहब खान की फ्लोरा चौक पर प्रीतम कॉलोनी के पास मुर्गे की दुकान है। एक सप्ताह पहले चिकन लेते समय पैसे के लेनदेन को लेकर शोहब और तनवीर के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन




इसी रंजिश में शोहब ने 28 मई की रात चिकन लेने गए तनवीर पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मुर्गा काटने वाले चाकू से पांच-छह वार किए। सिवाह गांव निवासी नरेंद्र ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। उसे टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीजा की शिकायत पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तनवीर चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन








शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जीजा की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



- राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed