फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies after being hit by a Canter truck.

Panipat News: कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 28 Aug 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 28 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a Canter truck.
हादसे के बाद टूटी ग्रिल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव के पास गुलशन ढाबे के सामने वीरवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार शामली के उमरपुर जलालाबाद निवासी सौरव (24) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जलालाबाद के जयकुमार ने बताया कि उनके बेटे सौरव फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करते थे। वीरवार सुबह वह मोटरसाइकिल से फरीदाबाद से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह पट्टीकल्याणा के पास ढाबे के सामने पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरव की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद कैंटर ने हाईवे किनारे लगी ग्रिल भी तोड़ दी। सूचना मिलते ही हल्दाना चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लिया। लेकिन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कैंटर चालक की तलाश करने के लिए टीम लगाई है।
जीटी रोड पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
पानीपत। जीटी रोड स्थित उत्सव गार्डन के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नारायणा निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। बीती 19 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे अपने साथी अजमेर के साथ बाइक से समालखा जा रहा था। बाइक अजमेर चला रहा था और राजेंद्र पीछे बैठा था। उत्सव गार्डन के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से कट मारते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को समालखा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अजमेर की हालत गंभीर होने पर उसे पानीपत रेफर किया गया, जहां परिजनों ने आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया। राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो


जीटी रोड पर कार की टक्कर से कर्मचारी घायल
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से नंद किशोर घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूल रूप से यूपी के अमेठी जिले के रहने वाले दीपक ने बताया कि वह सेक्टर-6 में किराए के कमरे में रहते हैं। उनके पिता नंद किशोर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को वह काम पर जा रहे थे। जैसे ही जीटी रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed