{"_id":"857024b577e82dd7e3feb5d237d1abf5","slug":"youth-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। गांव जालपहाड़ में ड्रेन नंबर-2 के अंदर रेत निकालते हुए एक मजदूर की मिट्टी की ढांग गिरने से उसमें दबने से मौत हो गई।
गांव जालपहाड़ निवासी 21 वर्षीय युवक सादा अपने भाई भानू के साथ नदी के अंदर से सुबह सात बजे करीब रेत निकाल रहा था।
नदी के अंदर गहरी खाई में कस्सी से रेत निकलते हुए अचानक उसकी ढांग के नीचे दब गया। तभी उसके भाई व साथ में खुदाई कर रहे कासिम भी दौड़कर उसे निकलने लगे। मगर सादा मिट्टी में पूरी तरह से दब गया। उन्होंने शोर मचाया तो उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों से भी लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस और कानूनगो अशोक कुमार, नायब तहसीलदार गुरुदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक सादा को मिट्टी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।