फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man who went in search of job missing for 12 days

Panipat News: नौकरी की तलाश में निकला युवक 12 दिन से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Young man who went in search of job missing for 12 days
पानीपत। नौकरी की तलाश में निकला नांगलखेड़ी गांव का 30 वर्षीय एक युवक पिछले 12 दिन से लापता है। उसका कोई पता नहीं लग पायाा है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि उसका बेटा नौकरी की तलाश में निकला था, जो आज तक वापस नहीं लौटा है। उसका मोबाइल भी बंद हैं।
विज्ञापन

नफे सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा शिव कुमार 17 जून को सुबह करीब छह बजे घर से नौकरी की तलाश में निकला था, जो आज तक घर नहीं लौटा है। 17 व 18 जून दोपहर करीब पौने एक बजे आखिरी बार उसकी शिव कुमार से बात भी हुई थी। बेटे ने बताया था कि वह ठीक ठाक है और नौकरी की तलाश में कहीं गया है। 20 जून को आखिरी बार बेटे की कॉल उसके फोन पर आई। उसने नौकरी की तलाश में जोधपुर में होने की बात कही थी। उसने बेटे से परिवार की चिंतित होने की बात कहते हुए वापस आने के लिए कहा, लेकिन शिव कुमार ने जवाब दिया की अगर उसे यहां नौकरी नहीं मिलती है तो वो तलाश में उज्जैन जाएगा। इसके बाद घर आएगा। इसके बाद से शिव कुमार के दोनों मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed