फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man kept attacking his brother until his death in Land dispute

भाई को दी दुश्मनों से बदतर मौत: जब तक मरा नहीं करता रहा वार... खून से लाल हुई फर्श, भाभी ने बताई आंखों देखी

Fri, 04 Jul 2025 10:33 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

दोनों भाइयों राकेश और मुकेश में काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उनकी पंचायत हुई थी। जिसमें खाली प्लाट को राकेश के हिस्से में दे दिया था। लेकिन वह इस बात से खुश नहीं था। जिस कारण वह लगातार मुकेश के साथ विवाद करता था। 

विज्ञापन
Young man kept attacking his brother until his death in Land dispute
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राकेश के सिर पर खून सवार था। वह बार बार कह रहा था कि आज उसे मार दूंगा। उसने मुकेश पर हमला कर दिया और जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक वार करता रहा। आरोपी ने 10-15 वार किए। जिससे मुकेश की मौत पर मौत हो गई। मुकेश की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुकेश की पत्नी नीलम और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मृतक के भाई अशोक ने बताया कि ने बताया कि उसके दो भाई मुकेश और राकेश है। उनके पिता की काफी समय पहले मौके हो चुकी है। वहीं कोरोना में उनकी मां की भी मौत हो गई थी। उसके दो मकान हैं। जिसमें एक मकान में अशोक और एक मकान में मुकेश का परिवार रहता है। उसके तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं। वहीं राकेश की पत्नी करीब छह साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश बिजली मिस्त्री है और वह भी मुकेश के हिस्से वाले मकान में ही अलग रहता है। उनके मकान के सामने ही एक खाली प्लाट भी है। राकेश और मुकेश में काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उनकी पंचायत हुई थी। जिसमें खाली प्लाट को राकेश के हिस्से में दे दिया था। लेकिन वह इस बात से खुश नहीं था। जिस कारण वह लगातार मुकेश के साथ विवाद करता था। 

विज्ञापन

कई बार वह शराब के नशे में भी मारपीट और गाली गलौज करते थे। वीरवार सुबह पांच बजे से ही उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। कई बार दोनों को समझया। लेकिन वह नहीं माने। शाम को करीब पांच बजे राकेश ने मुकेश के सिर में कुदाल से कई वार किए। 10-15 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें- Haryana: उपायुक्त कार्यालय के एमए ब्रांच का कर्मी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप 

भाभी की आंखों देखी: 'डयूटी से मैं आई थी, देवर ने कहा मैं उसे मार दूंगा'
मृतक की भाभी ने बताया कि वह शाम को पांच बजे डयूटी से आई थी और अपने मकान में बैठी थी। उसी समय देवर राकेश उसके पास आया और कहा कि वह मुझे गाली दे रहा है आज में उसे मार दूंगा। मैंने उससे कहा कि कुछ नहीं कहना। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। वह घर में गया और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वह दरवाजे पर खड़ी चिल्लाती रही लेकिन उसने एक न सुनी और हमला करता रहा। 

पत्नी चली गई थी छोड़कर 
परिजनों ने बताया कि राकेश का भी विवाह हो गया था। लेकिन, करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चल गई थी। उसका एक बेटा भी है वह भी पत्नी के साथ ही रहता है। राकेश अकेला ही रह रहा था। 

यह है मामला

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में घर के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर में कुदाल मारकर मौत के घाट उतार दिया। दो भाइयों मुकेश व राकेश के बीच में काफी समय से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

गुरुवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को करीब पांच बजे राकेश ने मुकेश के सिर में कुदाल से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। डीएसपी यातायात तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, हत्या आरोपी की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- 14 साल की किशोरी बनी मां: 13 साल में फूफा और बुआ ने कर दी थी शादी, आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed