फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 year old teenager became mother in Panipat

14 साल की किशोरी बनी मां: 13 साल में फूफा और बुआ ने कर दी थी शादी, आरोपी पति गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 10:25 PM IST
सार

13 वर्षीय किशोरी बुआ-फूफा के साथ रह रही थी। मार्च 2024 में सोनीपत के गन्नौर में एक युवक के साथ बुआ और फूफा ने उसकी शादी करा दी थी। जब किशोरी गर्भवती हुई तो अस्पताल में डॉक्टर को लड़की की उम्र को लेकर शक हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
14 year old teenager became mother in Panipat
किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बाल विवाह का शिकार हुई किशोरी ने 14 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में किशोरी का प्रसव करवाया गया और उसने एक बेटे को जन्म दिया।  किशोरी अप्रैल माह से बाल कल्याण समिति के संरक्षण में मॉडल टाउन स्थित परी कुंज में रह रही थी। जिसे कुछ दिन पहले ही प्रसव के लिए ताई को सौंपा गया था। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। उधर, पुलिस इस मामले में आरोपी पति को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


ये था मामला 

मामला पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र का है। 13 वर्षीय किशोरी बुआ-फूफा के साथ रह रही थी। मार्च 2024 में सोनीपत के गन्नौर में एक युवक के साथ बुआ और फूफा ने उसकी शादी करा दी थी। जब वह गर्भवती हुई तो अप्रैल माह में वह जांच के लिए गन्नौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो उसकी उम्र को लेकर शक हुआ था। जिसके बाद चिकित्सक ने सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी थी। 

विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के पास थी किशोरी

मामला पानीपत से जुड़ा होने के कारण 22 अप्रैल को गन्नौर पुलिस ने पति, सास, किशोरी के बुआ-फूफा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर कर मामला पानीपत पुलिस को रेफर कर दिया था। इसके बाद इस मामले में पुराना औद्योगिक थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसके बाद महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी ने इस मामले का संज्ञान लेकर किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति के पास भेजा था। 

समिति ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर मॉडल टाउन स्थित परी कुंज भेज दिया था। कुछ समय पहले किशोरी को उसकी ताई के सुपुर्द किया था। जिससे उसका प्रसव कराया जा सके। बुधवार को किशोरी को प्रसव पीड़ा के चलते जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसने बेटे को जन्म दिया। बाल कल्याण समिति ने जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य की की जानकारी ली।

किशोरी का बाल विवाह किया गया था। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज है। किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य की अपडेट ली जा रही है।-पदमा रानी, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति।

ये भी पढ़ें: Haryana: यूके नंबर की कार, गाड़ी में भाजपा का झंडा, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed