फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employee of MA branch of DC office arrested on bribery charges

Haryana: उपायुक्त कार्यालय के एमए ब्रांच का कर्मी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

Thu, 03 Jul 2025 07:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

उपायुक्त कार्यालय की एमए ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी विजय चौहान को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने यह कार्रवाई फोन कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर की है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Employee of MA branch of DC office arrested on bribery charges
रिश्वत मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने गुरुवार शाम को उपायुक्त कार्यालय की एमए ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी विजय चौहान को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। विजय चौहान, जो पूर्व में कलायत तहसीलदार का रीडर था, ने सिनंद गांव निवासी कर्ण सिंह से जमीन के कागजात तैयार करने के लिए 28 जनवरी को पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने कर्ण सिंह को 3 फरवरी को अपने कार्यालय में पैसे लाने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


रेड विफल होने के पीछे ड्यूटी मजिस्ट्रेट पर संदेह

कर्ण सिंह ने रिश्वत मांगने की बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और 3 फरवरी को एसीबी के कैथल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज की। एसीबी ने कर्ण सिंह को पाउडर लगे 5,000 रुपये के नोट देकर रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। हालांकि, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलवीर सिंह चौहान के रिश्ते में विजय का चाचा होने के कारण रेड की सूचना लीक होने की आशंका जताई जा रही है। कथित तौर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कोई बहाना बनाकर मौके से चले गए, जिसके चलते रेड विफल हो गई और विजय ने रिश्वत नहीं ली।

विज्ञापन

आरोपी का तबादला, फिर भी पकड़ा गया

विजय चौहान का कुछ समय पहले कलायत तहसील से उपायुक्त कार्यालय की एमए ब्रांच में तबादला हुआ था। इसके बावजूद एसीबी ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट और जिला बाल कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह चौहान ने रेड को विफल करने में क्या भूमिका निभाई। एसीबी ने इस संबंध में बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा है।

एसीबी कैथल के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया आरोपी विजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम जांच कर रहे हैं कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलवीर सिंह चौहान की रेड विफल करने में क्या भूमिका थी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सिर पर मारी ईंट, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed