{"_id":"6907031e0dd1614c2a030a8b","slug":"young-man-died-in-an-accident-on-the-gt-road-in-panipat-vehicles-continued-to-run-over-his-body-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में हादसे में युवक की मौत: शव को रौंदते रहे वाहन, अज्ञात ने मारी टक्कर; मृतक का साथी व बच्ची गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में हादसे में युवक की मौत: शव को रौंदते रहे वाहन, अज्ञात ने मारी टक्कर; मृतक का साथी व बच्ची गंभीर
Sun, 02 Nov 2025 12:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:46 PM IST
सार
पानीपत में युवक सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
देर रात जीटी रोड हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैबेल गांव निवासी संदीप की मौत हो गई। यह हादसा थाना सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत नांगल खेड़ी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संदीप अपने साथी और एक आठ साल की बच्ची के साथ सोनीपत में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार उनका साथी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाइवे पर गुजरते वाहनों ने शव को रौंद दिया, जिससे दृश्य बेहद दर्दनाक हो गया। सूचना मिलते ही जनसेवा दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव के अवशेषों को सड़क से समेटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन