फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   System fails to improve despite lakh fine; youth falls into drain.

Panipat News: 10 लाख जुर्माने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, नाले में गिरा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
System fails to improve despite lakh fine; youth falls into drain.
कॉलोनी में हादसे के बाद मौके पर  निगम एक्सईएन के मोबाइल में हादसे की वीडियो देखते मेयर कोमल सैन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई और कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। देवी मंदिर से बरसत रोड मार्ग पर भावना चौक से बिचपड़ी मोड़ के बीच करीब सात महीने से उखड़ी पड़ी सड़क पर शनिवार को एक युवक कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गया। वहां पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद निगम प्रशासन में फिर खलबली मच गई।
स्थानीय दुकानदार रमेश और कृष्ण ने बताया कि युवक फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहा था और अचानक गहरे गड्ढे में गिर गया। निर्माण कार्य के कारण रास्ता खराब होने से राहगीर भी तुरंत उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच सके। काफी मशक्कत के बाद युवक खुद नाले से बाहर निकला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अन्य राहगीरों को बचाने के लिए पर्ची पर ‘आगे रास्ता बंद है’ लिखकर सड़क के मुहाने पर टांग दिया।
विज्ञापन

एक ही जगह पर तीसरा हादसा : बरसत रोड पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह लगातार तीसरा हादसा बताया जा रहा है। करीब 15 दिन पहले इसी सड़क पर एक महिला खुले नाले में गिर गई थी। इससे पहले सचदेवा गार्डन के सामने खुले नाले में बाइक सवार व्यक्ति अपने बच्चों समेत गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अमित बंसल ने बताया कि सड़क का काम करीब सात महीने से चल रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। आए दिन लोग खुले नालों और गड्ढों में गिर रहे हैं, जबकि अधिकारियों पर कार्रवाई की बातें धरातल पर नजर नहीं आतीं। स्थानीय निवासी कर्मवीर सिंह ने कहा कि रात में यहां से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। पर्याप्त रोशनी और चेतावनी बोर्ड तक नहीं हैं। राहगीर विकास गुप्ता ने कहा कि जुर्माना लगने के बाद भी काम में तेजी नहीं आई और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा। सुनीता देवी ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है।


मेयर और एक्सईएन ने किया मौका मुआयना
वीडियो वायरल होने के बाद मेयर कोमल सैनी ने एक्सईएन सुमित नांदल के साथ बिचपड़ी रोड का मौका मुआयना किया। मेयर ने कहा कि सड़क को सोमवार तक हर हाल में आवागमन योग्य बना दिया जाएगा और समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कॉलोनी में हादसे के बाद मौके पर  निगम एक्सईएन के मोबाइल में हादसे की वीडियो देखते मेयर कोमल सैन

कॉलोनी में हादसे के बाद मौके पर  निगम एक्सईएन के मोबाइल में हादसे की वीडियो देखते मेयर कोमल सैन

कॉलोनी में हादसे के बाद मौके पर  निगम एक्सईएन के मोबाइल में हादसे की वीडियो देखते मेयर कोमल सैन

कॉलोनी में हादसे के बाद मौके पर  निगम एक्सईएन के मोबाइल में हादसे की वीडियो देखते मेयर कोमल सैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed