फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man crushed by truck, dies

Panipat News: युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed by truck, dies
पानीपत। जीटी रोड टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक टोल प्लाजा के पास स्थित निजी अस्पताल में अपने भतीजे की पत्नी व उसके बेटे से मिलने आया था। इन दोनों का यहां इलाज चल रहा है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के जौली गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके भतीजे विकास की पत्नी व बेटा पानीपत में टोल प्लाजा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उसका बड़ा भाई भीम सिंह (45) अपने भतीजे विकास के पास निजी अस्पताल में आया था। वह शनिवार की रात सवा आठ बजे विकास के साथ टोल प्लाजा के पास स्थित ढाबे पर खाना खाकर घर आने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आया, यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed