फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man attacked with sword and knife

Panipat News: युवक पर तलवार व चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sword and knife
पानीपत। शास्त्री कॉलोनी में दो युवकों ने एक युवक पर चाकू व तलवार से हमला कर दिया। युवक के सिर, छाती व टांगों पर हमला किया गया। युवक ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब इनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

खटीक बस्ती निवासी विक्रम ने बताया कि उसकी कॉलोनी का ही विजय उर्फ बिट्टू उससे रंजिश रखता है। वह शास्त्री कॉलोनी चौक पर खड़ा था। वीरवार शाम साढ़े छह बजे यहां पर विजय आया। उसने कहा कि वह आज उसका इलाज कर देगा। उसने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। वह रात 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गोहाना रोड से घर जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी के ही दीपक व साहिल ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उस पर तलवार व चाकू से हमला कर दिया। उस पर एक के बाद कई बार हमला किया गया। वह बेहोश होकर गिर गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया। उसकी पुलिस से मांग है कि विजय व उसके दोस्त साहिल व दीपक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed