फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man assaulted girl and snatched her purse

Panipat News: युवक ने युवती के साथ मारपीट कर छीना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Young man assaulted girl and snatched her purse
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर टोल टैक्स पर जम्मू जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक युवती के साथ एक युवक ने मारपीट कर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में हजारों रुपये, सोने के आभूषण भी थे। सेक्टर 13-17 पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नेहा निवासी कृष्णपुरा ने बताया कि वह 15 मार्च की रात करीब आठ बजे जम्मू जाने के लिए टोल टैक्स पर बस के इंतजार कर रही थी। उसी समय रामनगर गंगा ज्वेलर्स गली नंबर-9 मार्डन शाहदरा दिल्ली का रहने वाला कवीश शर्मा आया और उससे छीनाझपटी और मारपीट की। आरोपी ने उसके हाथ से उसका पर्स छीन लिया। पर्स में तीस हजार रुपये, एक सोनी की अंगूठी और चेन भी थी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पर्स में उसके बैंक खाते के एटीएम डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी थे। पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी काफी समय से उसकी बहन को परेशान करता था। उसी की वजह से उसकी बहन ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed