फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamunanagar triple murder case linked to Panipat, police investigating

Panipat News: यमुनानगर तिहरे हत्याकांड के तार पानीपत से जुड़े, पुलिस खंगालने में जुटी

Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar triple murder case linked to Panipat, police investigating
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। यमुनानगर के खेड़ी लक्खा में दिसंबर 2024 को तिहरे हत्याकांड के तार अब पानीपत से भी जुड़ रहे हैं। दिल्ली की पुलिस की स्पेशल टीम ने वीरवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से राहुल नाम का बदमाश पानीपत जिले के जौरासी सर्पखास का बताया गया है। राहुल का नाम इसमें सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी उसकी कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने अभी इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार किया है।

वीरवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कालिंदी कुंज के पुश्ता रोड से दो शूटर राहुल और साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में पता चला कि राहुल पानीपत जिले का रहने वाला है और वह दिसंबर 2024 में यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह हुए ट्रिपल मर्डर में भी शामिल था। लेकिन, अभी तक पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई थी। दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद पानीपत पुलिस भी अब हरकत में आ गई है। राहुल समालखा थाना के अंतर्गत जौसासी सर्पखास गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल के पिता खेतीबाड़ी करते थे। उनकी मौत के बाद राहुल अपनी मां और भाई के साथ गांव से बाहर रहने लगे। उनकी एक बहन शादीशुदा हैं।
विज्ञापन




दिल्ली पुलिस ने दो शूटर पकड़े हैं। उनमें एक राहुल पानीपत का बताया जा रहा है। लेकिन, उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। सूचना मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed