फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna water level came below the danger mark, everyone's concern increased as erosion increased

Panipat News: यौन उत्पीड़न की शिकार किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level came below the danger mark, everyone's concern increased as erosion increased
पानीपत। धोखा और यौन उत्पीड़न का शिकार हुई 16 किशोरी ने मंगलवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर की रहने वाली किशोरी अपने ताऊ के बेटे के साथ महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय पर पहुंची थी। किशोरी ने बताया कि वह दो बहनें हैं। उनकी माता की बचपन में ही मौत मृत्यु हो गई थी। कोरोना काल से पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी बुजुर्ग दादी के साथ पानीपत में किला थाना क्षेत्र में रहने लगी थी। अक्टूबर 2024 में दादी ने अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए किशोरी का 15 साल की उम्र में ही निकाह कर दिया गया। लेकिन उसके साथ धोखा किया गया। किसी अन्य युवक का फोटो दिखाकर धोखे से एक दिव्यांग के साथ उसका निकाह कराया गया था। जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया। जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इसका पता दादी को लगा था तो उनकी भी सदमे से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मंगलवार को किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे रात को करीब साढ़े नौ बजे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने एक बेटे को जन्म दिया है। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि मां-बेटे दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed