फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wrestlers of the district dominated at the state level and won medals

Panipat News: प्रदेश स्तर पर जिले के पहलवानों को दबदबा, जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers of the district dominated at the state level and won medals
पानीपत। खेल विभाग की ओर पंचकूला में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों को दबदबा रहा। जिले के लगभग 12 पहलवानों ने अलग-अलग आयु व भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। खिलाड़ी अंकुश ने सीनियर वर्ग में 130 किग्रा. और खिलाड़ी यश ने अंडर-17 में 48 किग्रा. में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग अधिकारी धुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि 21 से 23 जून को पंचकूला में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिले से अलग-अलग आयु व भार वर्ग में भाग लिया और पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ी अंकुश ने बताया कि वह पिछले दो साल से प्रदेश स्तर पर सीनियर वर्ग में स्वर्ण जीतने के लिए लगातार अभ्यास कर रहा था। इस बार यह सपना पूरा हुआ। अब उसका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके लिए उसने मेहनत करनी शुरू कर दी है। खिलाड़ी यश ने बताया कि उसका बचपन से कुश्ती में रुझान रहा है। इसलिए उसने खेलने शुरू किया। अब तक वह जिला स्तर पर कई पदक जीत चुका है। उसका लक्ष्य अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन


बॉक्स
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
खिलाड़ी यश ने अंडर-17 में 48 किग्रा. और खिलाड़ी अंकुश ने सीनियर वर्ग में 130 किग्रा. में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी आर्यन ने अंडर-21 में 67 किग्रा., खिलाड़ी निशांत ने सीनियर वर्ग में 60 किग्रा और खिलाड़ी सागर ने सीनियर वर्ग में अंडर-65 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खिलाड़ी हरजीत ने अंडर-67 में सीनियर वर्ग, खिलाड़ी आकाश ने अंडर-17 में 65 किग्रा., खिलाड़ी अतुल मलिक ने सीनियर वर्ग में 125 किग्रा., खिलाड़ी शुभम ने सीनियर वर्ग में 57 किग्रा., खिलाड़ी अंशुल ने अंडर-17 में 55 किग्रा. और खिलाड़ी मनीष ने अंडर-21 में 82 किग्रा. में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed